शिक्षा
श्रीमान जब शिक्षा दे
उन्हें.
श्रीमति बोली
फिर उनसे यही,
घेरो न लल्ला को हमारे
नौकरी करनी नहीं.
हे शिक्षे!!!
तुम्हारा नाश हो,
जो तुम नौकरी हित बनी.
मूर्खता!!!
तुम जीती रहो
रक्षक तुम्हारे नेता और धनी.
उन्हें.
श्रीमति बोली
फिर उनसे यही,
घेरो न लल्ला को हमारे
नौकरी करनी नहीं.
हे शिक्षे!!!
तुम्हारा नाश हो,
जो तुम नौकरी हित बनी.
मूर्खता!!!
तुम जीती रहो
रक्षक तुम्हारे नेता और धनी.
साक्षी नियति - साक्षी हरिसिंह
पैबन्द लगे कोट पहने,
तांगे पर पहाडिया चढ़कर.
बैरकों से निकाल नव-सांदीपनि निर्माण करते,
हर ईंट-पत्थर-चूने को पसीने से सींचते,
को नियति ने रोक कर पूछा-
“हे सरस्वती साधक, लक्ष्मी पालक.
माथे की बूंद को तर्जनी से झटक कर वह बोला-
“नहीं, मैं नालंदा का शिल्पी हूँ, पुनर्जन्म ले यहाँ आ पहुंचा हूँ.
जो भूल वहाँ की थी, यहाँ न दोहराऊंगा,
इस विश्वविद्यालय को अमरत्व-शिल्प से बनाऊंगा.
कई सदियाँ इसको छूकर गुजरेंगी,
और ये बेबाक खड़ा रहेगा.
इसके विद्यार्थी साफल्य-क्षतिज पर चमकेंगे,
जैसे चमकता शिव चंद्र-भाल है.”
नियति बोली, मैं साक्षी रहूंगी.
ट्रेनें
हाँ ट्रेनें, नहीं, नहीं रेलगाड़ी नहीं.
रेलगाड़ी हो तो हो- खोमचे वालों-चाय वालों-अजनबी दोस्तों की.
या फिर हो, घर-प्रियजन-सपनों तक पहुचने की आतुरता सजोते यात्रियों से खचा-खच.
न जाने ये कब ट्रेन में बदल जाती.
जब न्यूज़ चैनलस् वालों को कुछ जल्दी हो, जल्दी से कुछ बताने की.
या फिर अधिकारीयों को अपने प्रवाक्तिक वक्तव्य तैयार करने की.
या फिर रेल मंत्री का अपने इस्तीफा बनाने की.
शायद तब होती होगी-
जब ट्रेन की बातें टीवी पर आने लगे,
और आने लगे नंबर.
रुलाते-भयभीत करने वाले नंबर.

वसुधा का नेता कौन हुआ?(रामधारी सिंह दिनकर)
सच है, विपत्ति जब आती है,
कायर को ही दहलाती है,
शूरमा नहीं विचलित होते,
क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं।
कायर को ही दहलाती है,
शूरमा नहीं विचलित होते,
क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं।
न्यू ईस्ट इंडिया कंपनीज़्
भारत में दिख रही हैं, फिर ईस्ट इंडिया कंपनी.
एक नहीं कई सौ, पुणे, बंगलौर, नॉएडा, गुडगाँव, हैदराबाद, कोलकत्ता
मुंबई और धीरे धीरे हर कहीं.
इस बार जो २०० साल नहीं कई सौ साल राज करने आ गई.
और लूटने आई हैं, भारत मन को.
प्राणों को छेदने सोने की सलाखों से.
बेटे-बटियो को दूर करती,
अपने माँ-बाप से.
खेतों से भूमि पुत्रों को,
स्फूर्ति से भरे युवा भारतियों को तोंद लिए;
असमय बृद्ध-मृतक करने.
और भारत में अपने काम के साथ,
भेज रही हैं, अपनी सड़ी-गली-मैली-बदबूदार संस्कृति.
कोई तो गाँधी अब, या फिर कोई मंगल, कोई आज़ाद,
ज्यादा नहीं बस थोड़ी से आंख खोलने को.
और बताने कि न्यू ईस्ट इंडिया कंपनीज़् के अलावा,
और भी जगह है रोटी.

**समुन्दर**
(याद आई कुछ लाइनें)
१.
प्रलय तिमिर में संयम रख कर, सीख लेते हैं जो हार में जीना.
बिन तरकश तीरों के वो ही चीर देते हैं समुन्दर का सीना.
२.
प्यास कहती है चलो रेत नेचोड़े,
अपने हिस्से में समुन्दर आने वाला नहीं.
१.
प्रलय तिमिर में संयम रख कर, सीख लेते हैं जो हार में जीना.
बिन तरकश तीरों के वो ही चीर देते हैं समुन्दर का सीना.
२.
प्यास कहती है चलो रेत नेचोड़े,
अपने हिस्से में समुन्दर आने वाला नहीं.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
बस स्टॉप
हम रोज़ बस स्टॉप पर टकराते थे, मुस्कुराने लगे, देख एक दूसरे को। अब टकराते नहीं, मिलने लगे हैं जो रोज़। बेमतलब की बातें शुरू हुई कल से, और, आ...
-
ये व्यंग १९९५-९८ के दरमियाँ लेखे गए थे, उसके बाद मुझे कंप्यूटर के चूहे ने काट लिया था और मुझे आईटी प्लेग हो गया । आज में उस प्लेग से उबरने ...
-
हम रोज़ बस स्टॉप पर टकराते थे, मुस्कुराने लगे, देख एक दूसरे को। अब टकराते नहीं, मिलने लगे हैं जो रोज़। बेमतलब की बातें शुरू हुई कल से, और, आ...