भावनाएँ

मैं था मेरी भावनाएँ थी, विकल प्रवाहित,
वही सूरत आम सी अंकित सुन्दर मेरी आँखों में.
सहेजकर रखना चाहूँ हरदम.
भावनाएं उफान पर थी.
क्यों कोई समझे न इन्हें, जब समझ
जाते मेरी तरह सभी.
निभाना है नियति कहते,
निभा लिया इस प्रयास में कभी.
भावनाएं, कोमल कोपल हैं.
कोपलें मुझे-तुझे हम सबको है भाती.
पलाश की मखमली कोपलों ने जीता मेरा सुन्दर आग्रह,
जैसे आज मैंने तुझसे.
कोपलें कोपल न रहती.
मखमली सौम्या अवमंदित पल-पल .
पत्ता बन चिर स्थायी निखार लेती हैं,
जब पत्तों को होना पड़ता आंधी-पानी से हमजोल,
हो जाता तब अनदेखा किए जाने वाला,
त्रस्त टूटता पतझड़ में.
प्रेम सदाबहार बहे हर पल खिलता रहे ,
न मखमली कोपल हो,
न रुखा पत्ता पत्ता,
पतझड़ भी न हो,
भावनाएँ सिकुड़े नहीं ,
विस्तार लेती रहे.

जीवन



जीवन में खुशी मिलें
उसे बांटते चलो,
दुख की लॉरी को
धक्का लगाते गिराते
चलो.
बरसे जब आसमान से बूंदे तो
मन मुस्काता है
जब बूंदे आँखों से बरसती,
मन रोता-चिल्लाता है,
इस मुस्कुराने-रोने-चिल्लाने की रेल चलते चलो.
जीवन में.....
जीवन की हरियाली में पतझड़ के जब पत्ते मिले,
पत्तों के ढेर पर आग लगाओ,
उनके चारों और नाचते गाते चलो.
जीवन में ....

पड़ौसी



ये हवा जो बह के आती है,
तुम्हारे छत से, कुछ सौंधी, कुछ ठंडी सी,
हमारी छतों पे रौनक है भर देती.

अगर बजती जो ढोलक हमारे घर पर,
खनकती चूड़ी जिसकी थाप पर,
कानों में तुम्हारे न्यौते का संदेशा भर है भर देती.

मगर जो बागड है, वो लंबी और इतनी ऊँची,
गर छलांग मैं जो लगाऊं, बस टखनों में जख्म है भर देती.

माना की हम दो अलग झंडों के नीचे बैठे,
जिनमें भरे रंग, नारंगी-हरे-सफ़ेद-नीले,
मगर तेरी धरती भी मेरी धरती के तरह हरी होती,
तेरे नीले आसमान मेरे जैसे,
जिसकी हर शाम है नारंगी रंग भर देती.

है देखो वो उड़ के जा रहे सफ़ेद कबूतर,
न जाने किसने छोड़ें है, तेरी या मेरी तरफ से,
आ जाओ अपनी बागड की उस और हमारी तरह,
कुछ तुम कहो कुछ हम सुनाएँ,
सुना है, बातें प्यारी सी, है दिलों की खाई भर देती.

अखबार उर्फ शोक पत्र

अखबार का कोना फाड़-फेंकते क्यों नहीं ?
शोक पत्र का टोना, भारी जान पड़ता कहीं?

मर-मरे-मारे गए; शोकग्रस्त हर काले अक्षर,
कौन मौन करे बहुत नहीं केवल क्षण भर.

कौन कोना फाड़े जैसे एक मृत्यु-शोकपत्र का फटा था जब,
ठहरो!!!
मृत्यु यहाँ अनकों हैं क्या कोना-कोना कर फाड दोगे अखबार सब?

ये समय है प्यारे

ये समय है प्यारे, इसे रखना अपने पास,
जिसने गंवाया इसे भुलाया,
उसकी जीने की क्या आस .
ये समय है सोना, इसमें न सोना,
ये समय है धाती जो यही सिखाती,
पढ़लो मुझको, गढ़ ले मुझको,
ले आत्मविश्वास .
ये समय है प्यारे इसे रखना अपने पास ...
इश्वर ने जो जीवन दिया,
उसे ढालना हमको है,
पाठ जगत् से हमने लिया,
उसे उतरना हमको है.
थकने पर भी छोड नहीं देना अनमोल प्रयास .
ये समय है, इसे रखना अपने पास ...
इस समय मार्ग पर चलते कितने जीते युद्द कई,
भारत के अमिट सपूत बने,
समय के पुजारी शिखर्पुत्र सम्राटों की सेना ही थे,
कर्म पूजते बढते जाना रुकना अंतिम श्वास.
ये समय है प्यारे, इसे रखना अपने पास
जिसने गंवाया इसे भुलाया,
उसकी जीने की क्या आस .

रूठे देवता चले जा रहे



मैंने ये १३ अक्टूबर १९९९ को लिखा था. इस दिन स्मृतिशेष बाबा त्रिलोचन सागर विश्वविद्यालय(म.प्र.) छोड़ के हरिद्वार रहने जा रहे थे. जहाँ उन्होंने अपना अंतिम शेष जीवन व्यतीत किया. उस समय बाबा सागर विश्वविद्यालय में मुक्तिबोध पीठ के अध्यक्ष थे. मैं अपने को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे बाबा के पास बैठने का और उनको सुनने का अबसर मिला. ये बड़ी बिडम्बना है की ऐसे महान साहित्य पुरुष की सागर विश्वविद्यालय ने उनके बहाँ रहते उचित महत्ता नहीं समझी, मुझे इस बात को ले कर सागर विश्वविद्यालय पर आज तक तरस आता है, और शोक भी की मैं बाबा को मना नहीं सका कुछ दिन और सागर में रहने को.

******* रूठे देवता चले जा रहे  ********

रूठे देवता चले जा रहे,
सजल नयन हमें छोड़े जा रहे.
सुलभ-अमूल्य-स्नेह से वंचित करके,
शिखर सीढियाँ छोड़े जा रहे,
रूठे देवता चले जा रहे.

यहाँ न अब घड़ियाल बजेंगे,
गूंजेगी यहाँ न अब चौपाई,
रसिको के न थार भरेंगे,
सिसक उठेगी मुई विदाई.
कलम हमारी नास्तिक कर के,
निपट अनाथ छोड़े जा रहे,
रूठे देवता चले जा रहे.

मैं रोऊ, पुरुषोत्तम रोये, निगमजी हीडें,
अश्रु-अक्षत आंचमन करे ललित सर,
खाली कमरे , दीवारें रोएं, आम रोए बेर रोए
और रोए वो टूटी छत.
हरियाली मरुस्थल करके,
जरेंटा सा हमें छोड़े जा रहे,
रूठे देवता चले जा रहे.

गीता सा सन्देश सुनाने कहाँ मिलेंगे वासुदेव सारथी,
मनाऊं कैसे अबूझा हूँ,
या प्रस्तुत स्वयं को करके त्रिलोचन को दूं भस्म आरती.
मानें  भी तो मानें कैसे,
मस्तक देने पड़ें एक-एक कर.
काहे को हमें अब छोड़े जा रहे,
रूठे देवता चले जा रहे.
 





जरुरी चीजें


हर समय ध्यान नहीं होती जरुरी चीजें,
कभी आलस,
कभी वेपरवाही,
और कभी भुलने के कारण
खो भी जाती हैं जरुरी चीजें .
फिर शुरू होता खुद को संभालना,
फिर से सिखाना-समझाना,
अगले आलस-वेपरवाह-भुलावे
और जरुरी चीजों को
फिर खोने तक. 

बस स्टॉप

हम रोज़ बस स्टॉप पर टकराते थे, मुस्कुराने लगे, देख एक दूसरे को। अब टकराते नहीं, मिलने लगे हैं जो रोज़। बेमतलब की बातें शुरू हुई कल से, और, आ...